गाजियाबाद। गाजियाबाद के विजयनगर के प्रताप बिहार निवासी साक्षी कौशिक ने 5 मई को एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। अस्पताल में भर्ती साक्षी की मंगलवार की रात अचानक तबियत खराब हो गई। उपचार के दौरान साक्षी की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। सीएमओ ने पैनल गठित कर शव का पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी करने के निर्देश दिए हैं। पीड़ित परिजनों ने विजयनगर में तहरीर दी है। एसीपी कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
Author: Times Of Nation
मुंबई के जियो कन्वेंशन सेंटर में ईस्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की तरफ से वेव्स ईस्पोर्ट्स चैंपियनशिप (ईएसएफआई) आयोजित किया गया। जहां भारत के डेनियल पटेल और तेजसकुमार हसमुखभाई भोई ने इतिहास रचते हुए देश को पहला गोल्ड मेडल दिलाया। इन दोनों एथलीट ने ईफुटबॉल और वर्ल्ड क्रिकेट चैंपियनशिप 3 में पदक अपने नाम किए। बता दें कि, इस प्रतियोगिता में पांच देशों के कुशल खिलाड़ी शामिल थे, जिन्होंने दो लोकप्रिय खिताबों में भारत के राष्ट्रीय विजेताओं को चुनौती दी। ई-फुटबॉल में, वैश्विक ई-स्पोर्ट्स पावरहाउस मलेशिया, थाईलैंड और लाओस के शीर्ष दावेदारों के साथ प्रतिस्पर्धा करते हुए, डैनियल ने साउथीफोन सिंगथोंग…
हमारे देश में भगवान शिव के कई प्राचीन मंदिर हैं। अगर आप भी प्राचीन शिव मंदिर के दर्शन करना चाहते हैं, तो आज हम आपको तुंगनाथ मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं। दरअसल, यह दुनिया का सबसे ऊंचा शिव मंदिर है। तुंगनाथ मंदिर की गिनती पंच केदार यात्रा में की जाती है, जोकि उत्तराखंड के गढ़वाल हिमालय क्षेत्र में स्थित पांच पवित्र जगहों में से एक है, हालांकि यह चार धाम यात्रा से अलग है। पौराणिक कथा के मुताबिक कुरुक्षेत्र युद्ध के बाद पांडवों में भगवान शिव से क्षमा मांगनी पड़ी थी। ऐसे में भगवान शिव ने लुका-छुपी…
इस्लामाबाद/एजेंसी। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर ने इस्लामाबाद के आबपारा में आईएसआई मुख्यालय का दौरा किया है। आईएसआई पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी है, जिसका पूरा नाम इंटर सर्विसेज इंटेलीजेंस है। हालांकि, शहबाज शरीफ के अचानक आईएसआई मुख्यालय पहुंचने पर अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। यह दौरा तब हुआ है, जब पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान में तनाव चरम पर है। 22 अप्रैल को हुए इस हमले में पाकिस्तान प्रशिक्षित आतंकवादियों ने 26 लोगों की हत्या कर दी थी। हालांकि, पाकिस्तान ने इस घटना में अपनी संलिप्तता को स्वीकार नहीं किया…
आगरा/उत्तर प्रदेश। मंगलवार को फिल्म अभिनेत्री और मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत को आगरा की अदालत से बड़ी राहत मिली। उनके खिलाफ आगरा की एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट में दायर राष्ट्र द्रोह परिवाद कोर्ट ने खारिज कर दिया। कोर्ट ने आदेश में लिखा कि परिवादी द्वारा परिवाद पत्र में किए गए उक्त कथनों व उसकी ओर से प्रस्तुत किए गए साक्ष्यों से विपक्षी के विरूद्ध कोई अपराध गठित नहीं होता है। ऐसे में विपक्षी को तलब किए जाने हेतु पर्याप्त आधार नहीं है। तदनुसार परिवाद पत्र खारिज किया जाता है। आगरा के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं राजीव गांधी बार एसोसिएशन…
गुरुग्राम। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की गुरुग्राम टीम ने रविवार रात हरियाणा के पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर को 1500 करोड़ रुपये के धन शोधन मामले में गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल शांगरी-ला के ग्रप्पा बार में एक पीछा और झड़प के बाद हुई। उन्हें सोमवार दोपहर गुरुग्राम जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में पेश कर चार दिन की रिमांड पर लिया है। उन्हें अब नौ मई को दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा। रविवार की रात करीब साढ़े आठ बजे ईडी को पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर के दिल्ली के शांगरी-ला होटल में…
गाजियाबाद। जिला महिला अस्पताल में मंगलवार को उपचार के लिए लाई गई गर्भवती महिला की मौत हो गई l पहली बार अस्पताल प्रबंधन ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैl साथ ही स्थानीय पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई है। सीएमएस डॉक्टर अलका शर्मा ने बताया कि विजयनगर स्थित कृष्णा नगर के रहने वाले मनोज की पत्नी पिंकी को ब्लडिंग हो रही थी। पिंकी पांच माह की गर्भवती थी। मनोज पिंकी को लेकर पहले दो प्राइवेट अस्पतालों में गया लेकिन उन्होंने इलाज करने से इनकार कर दियाl इसके बाद पिंकी को लेकर वह महिला अस्पताल पहुंचा,…
नई दिल्ली। केद्रीय मंत्री अमित शाह ने सोमवार को गृह मंत्रालय में दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तीनों नए आपराधिक कानूनों के लागू किए जाने को लेकर रिव्यू मीटिंग की। इसमें गृह मंत्री ने नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस, जेल, कोर्ट, अभियोजन और फॉरेंसिक से संबंधित विभिन्न नए प्रावधानों के कार्यान्वयन और वर्तमान स्थिति को लेकर भी समीक्षा की गई। बैठक में केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, दिल्ली सरकार के गृह मंत्री आशीष सूद,…

