Author: Times Of Nation

हेल्थ डेस्क, नई दिल्ली। सर्दियों की दस्तक के साथ राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में बढ़ता वायु प्रदूषण गंभीर स्वास्थ्य चुनौती बनता जा रहा है। प्रदूषित हवा का असर केवल फेफड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह दिल, दिमाग, रक्त वाहिकाओं और गुर्दों सहित शरीर के कई महत्वपूर्ण अंगों को प्रभावित कर सकता है। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि हवा में मौजूद बेहद सूक्ष्म प्रदूषक कण लंबे समय में गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ा सकते हैं। हवा में मौजूद पीएम 2.5 के सूक्ष्म कण सांस के जरिए फेफड़ों की गहराई तक पहुंच जाते हैं। इनमें से अति सूक्ष्म कण…

Read More

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। शादी का सीजन आते ही कपड़ों और मेकअप के साथ हेयर स्टाइलिंग पर भी खास ध्यान दिया जाता है। हल्दी समारोह में खुले कर्ल, संगीत में स्ट्रेट बाल, शादी के दिन भारी जूड़ा और रिसेप्शन पर आकर्षक ब्लो-ड्राई जैसे अलग-अलग लुक अपनाने की चाह रहती है। लगातार कई दिनों तक होने वाली इस स्टाइलिंग में बालों को बार-बार गर्मी का सामना करना पड़ता है। इसका असर धीरे-धीरे रूखेपन, दोमुंहे बालों और टूटने के रूप में दिखाई देने लगता है। हालांकि, कुछ सावधानियां अपनाकर बालों की सेहत को नुकसान पहुंचाए बिना मनचाहा लुक पाया जा सकता है।…

Read More

नई दिल्ली,एजेंसी। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने आपातकाल के दौरान हुई ज्यादतियों के लिए केवल संजय गांधी को जिम्मेदार ठहराने से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि उस समय तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर उनके कुछ वरिष्ठ सहयोगियों की ओर से भी काफी दबाव था। सोनिया गांधी के मुताबिक, आम लोगों के बीच संजय गांधी को भले ही आपातकाल का प्रमुख चेहरा माना जाता रहा हो, लेकिन उस दौर के फैसलों के पीछे कई अन्य लोगों की भी भूमिका थी। सोनिया गांधी ने ये बातें अपनी संस्मरण पुस्तक ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ के संदर्भ में दिए गए…

Read More

अयोध्या,उत्तर प्रदेश। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के अयोध्या स्थित राम मंदिर में दर्शन करने की तारीख सामने आई है। सपा नेता एवं पूर्व मंत्री पवन पांडे ने जानकारी दी है कि अखिलेश यादव 12 दिसंबर को अपने परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे और रामलला के दर्शन करेंगे। इस दौरान उनकी पत्नी एवं सांसद डिंपल यादव, बेटा और बेटी भी साथ रहेंगे। एक कार्यक्रम में शामिल हुए पवन पांडे ने बताया कि अखिलेश यादव का अयोध्या दौरा पूरी तरह धार्मिक होगा। वह यहां पूरा दिन बिताएंगे। राम मंदिर में दर्शन से पहले…

Read More

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। ‘चंदू चैंपियन’ की सफलता के बाद बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन और फिल्म निर्माता-निर्देशक कबीर खान एक बार फिर साथ काम करने जा रहे हैं। दोनों की अगली फिल्म का नाम ‘लड़ाकू’ रखा गया है। फिल्म निर्माता बिड़ला स्टूडियोज ने बुधवार को इसके आधिकारिक शीर्षक के साथ दुनियाभर में रिलीज की तारीख की घोषणा की। फिल्म 18 जून, 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। कार्तिक आर्यन और कबीर खान इससे पहले वर्ष 2024 में आई फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ में साथ काम कर चुके हैं। यह फिल्म भारत के पहले पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर के प्रेरणादायक जीवन…

Read More

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने रक्षा क्षेत्र की कंपनी सागर डिफेंस इंजीनियरिंग लिमिटेड, विशेष दवाओं का निर्माण करने वाली एनक्यूब एथिकल्स, आभूषण खुदरा विक्रेता अर्जुन ज्वैलर्स और स्वर्ण ऋण पर केंद्रित एनबीएफसी आईएफएल फाइनेंस को आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने की मंजूरी दे दी है। इन चारों कंपनियों को बाजार नियामक की ओर से आवश्यक टिप्पणियां मिलने के बाद आईपीओ की प्रक्रिया आगे बढ़ाने का रास्ता साफ हो गया है। सेबी के अनुसार, इन कंपनियों ने जुलाई से एक अगस्त के बीच आईपीओ के लिए अपने शुरुआती दस्तावेज जमा किए थे। नियामक से 21…

Read More

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाने वाला नरक चतुर्दशी पर्व दीपोत्सव का दूसरा और महत्वपूर्ण दिन है। इसे छोटी दीपावली, रूप चतुर्दशी, नरक चौदस और काली चौदस के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक आस्था, पौराणिक कथाओं और आध्यात्मिक मान्यताओं से जुड़ा यह पर्व बुराई पर अच्छाई तथा अंधकार पर प्रकाश की विजय का संदेश देता है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण द्वारा नरकासुर के वध की स्मृति के साथ यमराज की पूजा, दीपदान, हनुमान आराधना और अभ्यंग स्नान की विशेष परंपरा है। इस वर्ष चतुर्दशी तिथि दो दिन रहने के कारण नरक चतुर्दशी…

Read More

प्राग। यूरोपा लीग में इंग्लिश क्लब बोर्नमाउथ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्पार्टा प्राग को उसके घरेलू मैदान पर 3-1 से शिकस्त दी। इस जीत के साथ बोर्नमाउथ ने अपने पहले यूरोपीय अभियान में लगातार सातवीं जीत दर्ज कर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की। लीग चरण में चार मुकाबलों के बाद बोर्नमाउथ के अलावा बेनफिका और फेरेंकवारोस ही ऐसी टीमें रहीं, जिन्होंने अपना शत-प्रतिशत जीत का रिकॉर्ड बरकरार रखा। स्पार्टा प्राग के खिलाफ मुकाबले में बोर्नमाउथ को शुरुआती झटका लगा। मेजबान टीम के एब्रिमा सिंहाटेह ने अपने ही हाफ से शानदार व्यक्तिगत प्रयास करते हुए गोल दागा और स्पार्टा को…

Read More

बेंगलुरु,एजेंसी। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के राजाजीनगर इलाके में पारिवारिक विवाद के बीच सामने आए सामूहिक हत्याकांड ने सनसनी फैला दी है। 52 वर्षीय कैब चालक एस. इंदुशेखर पर अपनी पत्नी समेत परिवार के सात सदस्यों की हत्या करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने करीब 15 दिनों के भीतर एक के बाद एक वारदातों को अंजाम दिया और शवों को प्लास्टिक तथा बोरियों में लपेटकर अपनी कार से अलग-अलग स्थानों पर ठिकाने लगा दिया। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस अब हत्याओं की कड़ियां जोड़ने के साथ आरोपी की 17 वर्षीय बेटी की भूमिका की भी…

Read More

वॉशिंगटन,एजेंसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में भारतीय मूल के लोगों के साथ दिवाली का पर्व मनाया। शुक्रवार को आयोजित इस समारोह में भारतीय-अमेरिकी समुदाय की कई जानी-मानी हस्तियों ने हिस्सा लिया। इनमें कारोबारी विशाल गोंडल, मिशेलिन स्टार शेफ विकास खन्ना और कनाडा की पूर्व सांसद रूबी ढल्ला प्रमुख रूप से शामिल रहीं। इस अवसर पर कारोबारी विशाल गोंडल ने ओवल ऑफिस में राष्ट्रपति ट्रंप से मुलाकात की और उन्हें हनुमान चालीसा की एक प्रति भेंट की। गोंडल ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात को अपने लिए सम्मान का अवसर बताते हुए कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप को हनुमान…

Read More