मुंबई/एजेंसी। सोमवार को मुंबई में मॉनसून के दस्तक देने के बाद मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए मुंबई और ठाणे के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। रायगढ़ जिले के लिए बुधवार तक ऑरेंज अलर्ट है। 30 मई तक बारिश की तीव्रता कम होने का अनुमान है। रविवार को ही देवगढ़ जिले में मॉनसून ने प्रवेश किया था। कयास थे कि मुंबई में 3 से 4 दिन में इसका आगमन हो जाएगा, लेकिन सोमवार को ही इसने मुंबई में दी। मुंबई में मॉनसून ने इस बार 15 दिन पहले पहले ही दस्तक दे दी है। मॉनसून का आगाज इतना जबरदस्त हुआ कि मुंबईकरों की हालत खराब हो गई।
मौसम विभाग के अनुसार, इससे पहले 1956, 1962 और 1971 में 29 मई को मॉनसून ने दस्तक दी थी। यानी इस बार आए मॉनसून ने अब तक के सारे रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए। मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली निजी संस्था वेगरीज के अनुसार, शहर में मई में हुई कुल बारिश का 108 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा है। 1918 में कोलाबा (शहर) में 280MM बारिश दर्ज की गई थी। इस वर्ष महीने में अब तक 435MM बारिश हो चुकी है। मई में शहर में हुई एक दिन की बारिश का रिकॉर्ड भी टूटा है। 2006 में कोलाबा (शहर) में 128ṀMM बारिश हुई थी, जबकि सोमवार को 9 घंटे में ही 144 MM बारिश दर्ज हो गई।
क्षेत्रीय मौसम विभाग की निदेशक शुभांगी भूटे ने बताया कि सोमवार को मुंबई, पुणे और मराठवाड़ा के उस्मानाबाद तक मॉनसून आ गया है। मौसम विभाग की वरिष्ठ वैज्ञानिक सुषमा नायर ने बताया कि मुंबई में मॉनसून के इतने जल्दी पहुंचने के दो कारण हैं। एक है मजबूत क्रॉस इक्वेटोरियल फ्लो जो सोमालिया के पास से उठकर भारतीय उपमहाद्वीप की ओर आता है। दूसरा कारण है पूर्वी अरब सागर में बना चक्रवाती परिसंचरण (साइक्लोनिक सर्कुलेशन)। इसके साथ-साथ जूलियन मेडन ऑसीलेशन ( MJO) का अनुकूल चरण भी चल रहा है। दोनों ने मिलकर वातावरण में संवहन (कन्वेक्शन) को बढ़ा दिया। इसका सीधा असर मॉनसून की गति पर पड़ा और वह तेज़ी से उत्तर की ओर बढ़ा।
वेगरीज के संस्थापक और वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ राजेश कपाड़िया ने कहा कि यह टेंपरेरी मॉनसून है। मॉनसून के लिए जरूरी दक्षिण-पश्चिमी हवाएं अभी सक्रिय नहीं हैं। इस बार मुंबई में बारिश उत्तर-पश्चिम और उत्तर-पूर्व दिशा से आई है, जबकि मॉनसून की बारिश आमतौर पर दक्षिण-पश्चिम से आती है। मराठवाड़ा क्षेत्र में बना लो प्रेशर सिस्टम एंटी-क्लॉकवाइज हवा के साथ काम कर रहा है, जिसकी वजह से हवाएं गोलाकार घूमते हुए मुंबई तक पहुंचीं जो कि असामान्य है। मंगलवार से बारिश की तीव्रता कम हो जाएगी।

Share.
Leave A Reply

About Us

QUICK LINKS

QUICK LINKS