नई दिल्ली। क्राइम ब्यूरो इन्वेस्टीगेशन ने महाराष्ट्र राज्य में बढ़ते अपराध, भ्रष्टाचार, नशे आदि को रोकने के लिए ऑफिस ओपन किया, साथ ही महिलाओं के ऊपर हो रहे उत्पीड़न को रोकने के लिए भी पूरी तरफ से सपोर्ट करेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री के.डी.यादव जी ओर राष्ट्रीय जांच अधिकारी अफसर ए एच शाह जी द्वारा ऑफिस की ओपनिंग की गई, साथ में स्टेट वूमेन डायरेक्टर शाज़िया इम्तियाज फरीद जी रही। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने कहा कि हम देश के हर राज्य, शहर ओर क्षेत्र में शाखा ओपन करेंगे जिसे लोगों को क्राइम ब्यूरो इन्वेस्टिगेशन की तरफ से ज्यादा से ज्यादा सपोर्ट मिल सके।
युवा पीढ़ी के साथ मिल कर भ्रष्टाचार और नशा मुक्ति के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। राष्ट्रीय जांच अधिकारी जी ने भी बताया कि जिस किसी को कोई समाज में समस्या आती है, जैसे कि दहेज उत्पीड़न, बाल शोषण, बाल विवाह, बहन बेटियों को मेंटली टॉर्चर करना आदि सभी समस्याओं के लिए क्राइम ब्यूरो इन्वेस्टिगेशन टीम के सदस्यों या सोशल मीडिया के माध्यम से हमें अपनी शिकायत दे सकते हैं। हम ओर हमारी लीगल टीम मिल कर उस समस्या को खत्म करने का पूरा प्रयास करेंगे। स्टेट वूमेन डायरेक्टर शाज़िया इम्तियाज फरीद जी पिछले कई सालों से अपने क्षेत्र के लोगों को सपोर्ट करती आ रही हैं, अब आगे भी क्राइम ब्यूरो इन्वेस्टिगेशन टीम के साथ मिल कर लोगों का सहयोग करती रहेगी। शाज़िया इम्तियाज फरीद जी ने कहा कि देश के हित के लिए एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी उठाने के लिए क्राइम ब्यूरो इन्वेस्टिगेशन टीम का हिस्सा बन कर महाराष्ट्र के युवाओं को नशे से दूर रहने ओर उन्हें बचाने के लिए नई दिशा देने का कार्य भी शुरू करेगी। जय हिंद जय भारत

Share.
Leave A Reply

About Us

QUICK LINKS

QUICK LINKS