
नई दिल्ली। आईआरसीटीसी तत्काल टिकट बुकिंग में बड़ा फर्जीवाड़ा के चलते सुप्रीम कोर्ट में दिनांक 28/5/2025 को लगी पिटीशन कई चेहरे होंगे बेनकाब उनकी संपत्ति समेत फर्जी आईडी यूपीआई आईडी जाली दस्तावेज कॉल रिकॉर्डिंग इत्यादि कई ऐसे सबूत जो सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया में सबमिट किए जा चुके हैं। ये सब सबूत सुप्रीम कोर्ट में दिनांक 28/5/2025 को सबमिट क्राइम ब्यूरो इन्वेस्टिगेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री के.डी यादव जी ओर टीम के राष्ट्रीय जांच अधिकारी अफसर ए एच शाह जी द्वारा किए गए हैं। जांच अधिकारी ने बताया कि देश में इस तरह के अपराध करने वाले लोगों के खिलाफ उन्हें सबूत इकट्ठा करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा हालांकि टीम अभी भी इस पर ओर सबूत निकलने में पूरी तरह से जुटी हुई है हजारों की संख्या में मिडिल मैन की पुष्टि की गई है। आईआरसीटीसी बुकिंग विंडो खुलते ही टिकट कैसे हो जाती हैं फुल, रेलवे का कहना है कि कोई भी ट्रैवल प्लेटफॉर्म कन्फर्म टिकट बुकिंग की गारंटी नहीं दे सकता है और इसलिए लोगों को उनके झांसे में नहीं आना चाहिए। रेलवे में तत्काल टिकट की बुकिंग या दो महीने बाद की बुकिंग, कन्फर्म टिकट मिलना बहुत ही मुश्किल। आखिर, ऐसे हो क्यों रहा था कि आम आदमी को टिकट नहीं मिल रहा और सभी टिकट बुक भी हो गए। अब इस बड़े फर्जीवाड़े का पता चला है। फर्जी टिकट बुकिंग जो कुछ ही मिनट में फर्जी आईडी से पीएनआर का घोटाला करता था। पिछले 5 महीने में 2.9 लाख पीएनआर का पता चला है कि यह वह टिकट है जो सामान्य और तत्काल की विंडो खुलने से 5 मिनट पहले ही बुक हुई है। इसके बाद रेलवे ने 2.5 करोड़ फर्जी यूजर्स की आईडी बंद की है।
आपको बता दें कि इन्हीं आईडी के माध्यम से फर्जीवाड़ा किया जा रहा था। इन फर्जी ऑडियो के माध्यम से पीएनआर बुक किए जाते थे फिर उन्हें एजेट्स महंगे महंगे दामों में यात्रियों को बेचते थे। जबकि जांच अधिकारी ने बताया कि पूरे देश में हजारों की संख्या में मिडिल मैन जो एजेंट के तहत काम करते हैं कई लोगों के खिलाफ पुख्ता सबूत होने के कारण माननीय सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ इंडिया को पिटीशन दायर की है जिन लोगों के खिलाफ पिटीशन दायर की गई है वह मैन सॉफ्टवेयर डेवलपर है देखना यह है कि सुप्रीम कोर्ट के माननीय मुख्य न्यायाधीश इस पिटीशन पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं, क्योंकि हमारी भारतीय रेल देश की लाइफ लाइन कहीं जाने वाली रेल है इस पिटीशन को दायर करते हुए सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट सर्वेश सिंह जी ने बताया कि देश की जनता के साथ इस तरह का घोटाला बक्सा नहीं जाएगा और अब तक के जितने भी अपराधी हैं बक्से नहीं जाएंगे उनकी सैकड़ो की संपत्ति के साथ-साथ उनके सभी कारनामों को सुप्रीम कोर्ट के माननीय मुख्य न्यायाधीश और कई वकीलों की बेंच मिलकर उजागर करेंगे और ऐसे लोगों को कड़ी सी कड़ी कार्यवाही की जाने के लिए अपील करेंगे।

