नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशक (डीजीएमओ) के बीच सीजफायर संबंधी सहमति को और मजबूत करने लिए (आज 12 मई) अहम चर्चा हुई। भारत की तरफ से लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई और पाकिस्तान के मेजर जनरल काशिफ चौधरी के बीच बातचीत हुई। इस बैठक के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि बॉर्डर पर फिर से शांति बहाल होगी।
इससे पहले भारत पाकिस्तान के बीच शनिवार शाम (10 मई) को सीजफायर समझौता हुआ। ऑपरेशन सिंदूर के बाद दोनों देशों के बीच चार दिनों तक सैन्य तनाव की स्थिति बन गई थी।
पाकिस्तान की ओर से 400 से ज्यादा ड्रोन भारत की ओर दागे गए थे। हालांकि, भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान के सभी ड्रोन को मार गिराया। इसके बाद भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान के अहम सैन्य ठिकानों पर जबरदस्त बमबारी की।

Share.
Leave A Reply

About Us

QUICK LINKS

QUICK LINKS