Author: Times Of Nation
जयपुर/एजेंसी। हमेशा सुर्खियों में रहने वाले भाजपा विधायक बाल मुकुंद आचार्य आज फिर चर्चाओं में आ गए हैं। गुरुवार 15 मई को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अगुवाई में निकाली गई तिरंगा यात्रा में विधायक बाल मुकुंद आचार्य भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री और प्रदेशाध्यक्ष के आने के दौरान वे मंच पर थे और बाद में तिरंगा लेकर यात्रा में निकल पड़े। दोपहर करीब 12 बजे थे। तेज धूप निकली हुई थी। तिरंगा यात्रा में शामिल हुए लोगों को पसीने आ रहे थे। विधायक बाल मुकुंद आचार्य को भी पसीना आया तो उन्हें पोंछ लिया। बस, उनके पसीना पोंछने के तुरंत बाद…
बलिया/उत्तर प्रदेश। बलिया जिले में रसड़ा चीनी मिल के चेयरमैन और बीजेपी के वरिष्ठ नेता बब्बन सिंह रघुवंशी को पार्टी से तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया गया है। यह कार्रवाई एक वायरल वीडियो के बाद हुई, जिसमें बब्बन सिंह कथित तौर पर एक विवाह समारोह में एक महिला डांसर के साथ आपत्तिजनक हरकत करते दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए इस वीडियो ने सियासी हलकों में हड़कंप मचा दिया। बीजेपी के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल ने निष्कासन पत्र जारी कर कहा कि बब्बन सिंह के इस आचरण से पार्टी की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव…
दोहा/एजेंसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कतर की राजधानी दोहा में भारत-पाकिस्तान संघर्ष को लेकर अपने ही दावे से पलट गए हैं। उन्होंने दोहा में अमेरिकी सैनिकों को संबोधित करते हुए मध्यस्थता के दावे को खारिज कर दिया। हालांकि, उन्होंने यह जरूर कहा कि इस समस्या को सुलझाने में उन्होंने जरूर मदद की। हालांकि, भारत ने ट्रंप के दावे को कोई महत्व नहीं देते हुए दो-टूक लहजे में कहा था कि भारत-पाकिस्तान में संघर्ष विराम आपसी बातचीत के बाद हुआ है। ट्रंप ने कहा, “मैं ये नहीं कहूंगा कि मैंने किया, लेकिन मैंने निश्चित रूप से भारत और पाकिस्तान के…
पश्चिमी सिंहभूम/झारखंड। माओवाद प्रभावित पश्चिमी सिंहभूम जिले के एक जंगल में सोमवार को आईईडी विस्फोट होने से झारखंड जगुआर के बम निरोधक दस्ते का एक कांस्टेबल घायल हो गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। झारखंड जगुआर एक माओवाद-विरोधी (सुरक्षा) बल है। अधिकारी के अनुसार यह घटना छोटा नागरा थाना क्षेत्र में उस समय घटी जब केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), झारखंड जगुआर कोबरा और जिला सशस्त्र पुलिस के जवान कालापबुरू, दलाईगाड़ा और मारंगपुएस्टा के जंगलों में नक्सल विरोधी अभियान चला रहे थे। जिले के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि कांस्टेबल ने प्रतिबंधित भाकपा (माओवादियों) द्वारा…
भिलाई/छत्तीसगढ़। विगत 5 दशक से आदिवासी अंचल के दुर्लभ लोकवाद्यों का संग्रह कर रहे प्रख्यात लोकवाद्य संग्राहक रिखी क्षत्रिय बस्तर के बीजापुर अंचल से देश का सबसे बड़ा ढोल लेकर आए हैं। मरोदा सेक्टर स्थित कुहूकी कला ग्राम में यह विशालकाय ढोल पहुंच चुका है। रिखी क्षत्रिय का कहना है कि अपनी 5 दशक की खोजयात्रा में पहली बार उन्होंने इतना बड़ा ढोल देखा है। बीजापुर जिले के धनोरा ब्लाक के मुसालूर गांव में आयोजित पेन करसाड़ (देव मड़ई) के दौरान उन्हें मुरिया आदिवासी समुदाय के पास यह भोगम ढोल मिला है। रिखी मानते हैं कि लोकवाद्य संग्रह में उन्हें…
कौशांबी/उत्तर प्रदेश। कौशांबी के दारानगर म्योहरा गांव में चाउमीन बनाने के एक कारखाने में आग लगने से दो नाबालिग लड़कियों समेत तीन मजदूर झुलस गए। बेहोशी की हालत में निकाले गए मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। कडधाम कोतवाली क्षेत्र के दारानगर म्योहरा गांव में सोमवार को चाउमीन बनाने के मिनी कारखाने में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। नाबालिक दो लडकियों सहित 3 मजदूर झुलस गए।आग की सूचना पर पहुंचे फायर विग्रेड कर्मियों ने किसी प्रकार आग पर काबू पाया। इस दौरान दरवाजा और खिड़की तोड़कर अंदर फंसे मजदूरों को…
औरंगाबाद/बिहार। बहुजन समाज पार्टी(बसपा) ने बिहार विधानसभा चुनाव में राज्य की सभी 243 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का ऐलान किया है। यह ऐलान औरंगाबाद के बारुण प्रखंड मुख्यालय के गौतम बुद्ध भवन में सोमवार को आयोजित नबीनगर विधानसभा स्तरीय संगठनात्मक समीक्षा बैठक में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक और राज्यसभा सदस्य राम जी गौतम ने की। रामजी गौतम ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी इस बार राज्य की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी न गठबंधन में विश्वास रखती हैं, न संगठन को किसी बैसाखी की जरूरत है। पार्टी की ताकत संगठन और समाज है।…

