Author: Times Of Nation
खेल डेस्क। भारतीय महिला फुटबॉल टीम मौजूदा समय में एएफसी महिला एशियाई कप 2026 क्वालिफायर्स की तैयारी कर रही है, उनको हाल ही में एक खास मेहमान का साथ मिला। भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम के दिग्गज खिलाड़ी सुनील छेत्री, जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने के अपने फैसले को वापस लिया, छेत्री ने ब्लू टाइग्रेसेस के हौसले को बढ़ाने के लिे एक जोशीला भाषण दिया। बता दें कि, बेंगलुरु के पदुकोण-द्रविड़ सेंटर फॉर स्पोर्ट्स एक्सीलेंस में चल रहे प्रशिक्षण शिविर में छेत्री ने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने सपनों को हासिल करने के लिए पागलपन के…
अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी का मानना है कि स्वतंत्र फिल्में और निर्देशक भारत को प्रसिद्धि दिलाते हैं लेकिन जब फिल्म महोत्सव से इनकी घर वापसी होती है तो यहां उन्हें पर्याप्त समर्थन नहीं मिलता है। ‘इंडी’ फिल्म या स्वतंत्र फिल्म एक फीचर फिल्म या लघु फिल्म है जिसका निर्माण प्रमुख फिल्म स्टूडियो प्रणाली के बाहर किया जाता है और इनका वितरण स्वतंत्र मनोरंजन कंपनियों द्वारा किया जाता है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी का मानना है कि अनुराग कश्यप, पायल कपाड़िया और नीरज घेवान की फिल्मों ने बॉलीवुड की बड़ी परियोजनाओं की तुलना में अंतरराष्ट्रीय बाजार में जगह बनाने में अधिक योगदान दिया है।…
अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बांग्ला’ की शूटिंग आखिरकार पूरी हो गई है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता है, क्योंकि यह पहली बार है जब अक्षय कुमार और वामिका गब्बी स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। फिल्म के सेट से एक बिहाइंड द सीन वीडियो हाल ही में सामने आया है, जिसमें अक्षय कुमार और वामिका गब्बी एक साथ दिखाई दे रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने खुद अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक बीटीएस क्लिप शेयर करके इस खबर की पुष्टि की है। रविवार को बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने ‘भूत बांग्ला’ के सेट से…
प्रयागराज/उत्तर प्रदेश। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने संभल में शाही जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के लिए निचली अदालत द्वारा जारी आदेश को बरकरार रखा। मुस्लिम पक्ष की याचिका खारिज कर दी गई। अदालत ने निचली अदालत के आदेश में कोई मुद्दा नहीं पाया। गाजियाबाद में अधिवक्ता हरि शंकर जैन ने कहा कि कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की दलील को खारिज कर दिया और कहा कि सर्वे सही था। जो भी सर्वे हुआ था, उसे पढ़कर रिकॉर्ड का हिस्सा बनाया जाएगा। अगर वे (मुस्लिम पक्ष) सुप्रीम कोर्ट जाते हैं तो हम उनका स्वागत करने के लिए तैयार हैं। न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल…
लखनऊ/उत्तर प्रदेश। समाजवादी पार्टी (सपा) और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के बीच तनाव बढ़ गया है। लखनऊ में ‘अखिलेश यादव माफ़ी मांगो’ लिखे कई पोस्टर आज दिखाई दे रहे हैं। कथित तौर पर पाठक के समर्थकों द्वारा 1090 चौराहे पर लगाए गए पोस्टरों में सपा प्रमुख अखिलेश यादव से माफी मांगने की मांग की गई है और पाठक के खिलाफ सपा के आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल द्वारा की गई कथित अपमानजनक टिप्पणी की निंदा की गई है। इस बीच, एक्स पोस्ट पर, यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने एक पूर्व प्रश्न के उत्तर में सपा प्रमुख अखिलेश यादव…
देहरादून/एजेंसी। उत्तराखंड के सभी मदरसों में ऑपरेशन सिंदूर पढ़ाया जाएगा। इस बात की जानकारी देते हुए उत्तराखंड मदरसा शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी ने कहा कि मुस्लिम समुदाय के एक प्रतिनिधिमंडल ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की और हम ऑपरेशन सिंदूर के लिए रक्षा मंत्री को बधाई देते हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि हमने अपने विचार व्यक्त किए कि हम पीएम मोदी के साथ हैं। उसी से प्रेरणा लेते हुए हमने एक नई शुरुआत करने का विचार किया और हम मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों को ऑपरेशन सिंदूर के बारे में पढ़ाएंगे। मुफ्ती शमून…
न्यूयॉर्क/एजेंसी। मैक्सिकन नौसेना का प्रशिक्षण जहाज़ कुआटेमोक शनिवार रात न्यूयॉर्क के ऐतिहासिक ब्रुकलिन ब्रिज से टकरा गया। इस दुर्घटना में जहाज़ के मस्तूल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और चालक दल के दो सदस्यों की मौत हो गई। इसके अलावा, जहाज़ पर सवार 19 लोग घायल हो गए। स्पेन में 1982 में बना 150 फ़ीट लंबा नौकायन जहाज़ कुआटेमोक ब्रुकलिन ब्रिज के नीचे से गुज़रने की कोशिश करते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। टक्कर के बाद तत्काल खोज और बचाव अभियान शुरू किया गया, जिसमें आपातकालीन टीमें यात्रियों की मदद के लिए पहुंचीं। वीडियो फुटेज में दिखाया गया है कि कई…

