अंतरराष्ट्रीय न्यूज़। पहलगाम आतंकी हमले के पीछे कथित मास्टरमाइंड लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) कमांडर सैफुल्लाह कसूरी फिर से सार्वजनिक रूप से सामने आया। उसने एक राजनीतिक रैली में पाकिस्तानी राजनीतिक नेताओं और अन्य वांछित आतंकवादियों के साथ स्टेज शेयर साझा किया। पाकिस्तान के परमाणु परीक्षणों के वार्षिक स्मरणोत्सव यौम-ए-तकबीर के अवसर पर पाकिस्तान मरकज़ी मुस्लिम लीग (पीएमएमएल) द्वारा आयोजित इस रैली में भड़काऊ भाषण और भारत विरोधी नारे लगाए गए। उपस्थित लोगों में लश्कर के संस्थापक हाफ़िज़ सईद का बेटा और भारत द्वारा घोषित आतंकवादी तल्हा सईद भी शामिल था। कसूरी ने पंजाब प्रांत के कसूर में आयोजित रैली में कहा कि…
Author: Times Of Nation
मुंबई/एजेंसी। महाराष्ट्र के नवी मुंबई इलाके में पुलिस ने 23 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 2.78 लाख रुपये मूल्य का ‘हाइड्रो’ गांजा बरामद किया। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। ‘हाइड्रोपोनिक्स’ जल-आधारित खनिज पोषक घोलों का उपयोग करके कृत्रिम वातावरण में मिट्टी के बिना की जाने वाली खेती का एक प्रकार है। इसी प्रक्रिया से हाइड्रो गांजे की उपज तैयार की जाती है। पुलिस गश्ती दल ने मंगलवार तड़के वाशी क्षेत्र में जुई पुल के नीचे एक स्कूटर पर दो व्यक्तियों को संदिग्ध अवस्था में घूमते देखा। वाशी पुलिस थाने के अधिकारी के अनुसार, पुलिस…
अलीपुरद्वार/पश्चिम बंगाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार और कूच बिहार जिलों में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) परियोजना की आधारशिला रखी। 1010 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली इस परियोजना का उद्देश्य सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम कार्य कार्यक्रम (एमडब्ल्यूपी) लक्ष्यों के अनुरूप लगभग 19 सीएनजी स्टेशन स्थापित करके 2.5 लाख से अधिक घरों, 100 से अधिक वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों और उद्योगों को पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) और वाहनों को संपीड़ित प्राकृतिक गैस (सीएनजी) उपलब्ध कराना है। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि अलीपुरद्वार की ये भूमि सिर्फ सीमाओं से नहीं संस्कृतियों से जुड़ी है। एक ओर भूटान की…
नई दिल्ली/एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आज़ाद पार्टी (डीपीएपी) के नेता गुलाम नबी आज़ाद से बात की, जो वर्तमान में कुवैत के अस्पताल में भर्ती हैं, उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। आज़ाद वर्तमान में पाकिस्तान से उत्पन्न आतंकवाद पर भारत का संदेश देने के लिए विश्व की राजधानियों का दौरा करने वाले बहुदलीय प्रतिनिधिमंडलों में से एक का हिस्सा हैं। आधिकारिक सूत्रों ने पुष्टि की कि प्रधानमंत्री ने पूर्व केंद्रीय मंत्री को व्यक्तिगत रूप से फोन किया, जो प्रतिनिधिमंडल की कुवैत यात्रा के दौरान बीमार हो गए थे।…
मुंबई/एजेंसी। सोमवार को मुंबई में मॉनसून के दस्तक देने के बाद मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए मुंबई और ठाणे के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। रायगढ़ जिले के लिए बुधवार तक ऑरेंज अलर्ट है। 30 मई तक बारिश की तीव्रता कम होने का अनुमान है। रविवार को ही देवगढ़ जिले में मॉनसून ने प्रवेश किया था। कयास थे कि मुंबई में 3 से 4 दिन में इसका आगमन हो जाएगा, लेकिन सोमवार को ही इसने मुंबई में दी। मुंबई में मॉनसून ने इस बार 15 दिन पहले पहले ही दस्तक दे दी है। मॉनसून का आगाज इतना…
मुंबई/एजेंसी। महाराष्ट्र में केंद्र सरकार के सभी कार्यालयों, बैंक, बीमा कंपनियों, रेलवे सहित केंद्र के अधीन कार्यालयों में अंग्रेजी, हिंदी के साथ मराठी भाषा का उपयोग अनिवार्य किया गया है। इस बारे में सोमवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली राज्य सरकार ने एक परिपत्र जारी किया। इन सभी जगह पर मराठी का उपयोग हो रहा है या नहीं ? इस संबंध में फालोअप की जिम्मेदारी जिला कलेक्टरों को दी गई है। महाराष्ट्र राजभाषा अधिनियम 1964 के अनुसार महाराष्ट्र की राजभाषा मराठी है। इसका ज्यादा से ज्यादा उपयोग करने के लिए सरकार आए दिन नए आदेश जारी करती रहती…
बच्चन परिवार अक्सर ही किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहता है। कई महीनों से ऐश्वर्या को बच्चन परिवार के साथ नहीं देखा गया है। एक वीडियो चर्चा में है, जिसमें श्वेता बच्चन भी नजर आ रही हैं। पापा अमिताभ बच्चन संग पोज दे रही थीं श्वेता।भाभी ऐश्वर्या राय की एंट्री होते ही मुंह बनाया और फिर श्वेता, ऐश्वर्या से डिस्टेंस बनाती नजर आती हैं। इस दौरान अभिषेक कुछ कहते हैं, जिस पर श्वेता कुछ मुस्कुराती हैं और फिर जल्दी ही पिता अमिताभ बच्चन का हाथ थामे वहां से निकल जाती हैं। आराध्या बच्चन और ऐश्वर्या राय दोनों एक…
कुवैत/एजेंसी। कुवैत में रातोंरात हजारों लोगों को अपनी नागरिकता गंवानी पड़ी है। इनमें ज्यादातर महिलाएं हैं। लोग जव सुवह सोकर उठे तो किसी का बैंक अकाउंट बंद हो गया तो किसी की अन्य सरकारी सुविधाएं ठप हो गईं। जव पता किया तो पता चला कि उनकी नागरिकता ही खत्म हो गई है। 37 हजार लोगों की नागरिकता अगस्त के बाद से जा चुकी है। इनमें 26 हजार महिलाएं ही हैं। मई 2024 में ही वहां के अमीर ने लोकतंत्र को खतरा वताया था और संविधान में संशोधन करने की घोषणा कर दी थी। सरकार उन लोगों की नागरिकता ज्यादा रद्द…

