गोरखपुरमें रोड शो ​के दौरान जेसीबी की चपेट में आने से मासूम की मौत के मामले में अखिलेश यादव ने परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए परिवार की मदद करने की बात की है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव

गोरखपुर,उत्तर प्रदेश। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गोरखपुर में रोड शो के दौरान जेसीबी की चपेट में आने से 14 वर्षीय किशोर की मौत पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने मृतक के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से पीड़ित परिवार की हरसंभव सहायता करने को कहा है। साथ ही हादसे को लेकर राजनीतिक बयानबाजी करने वालों पर भी निशाना साधा है।

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि किसी मासूम की हादसे में हुई मृत्यु से सभी आहत हैं। उन्होंने मृतक के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि अपने लोगों से परिवार से मिलकर हरसंभव मदद करने के लिए कह चुके हैं।

हादसे को लेकर हो रही राजनीतिक बयानबाजी पर प्रतिक्रिया देते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर राजनीति करने वाले लोगों को लखनऊ अग्निकांड की घटना भी याद रखनी चाहिए, जब एक युवा मृतक की दुखी मां के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया गया था और उन्हें धमकी दी गई थी। उन्होंने टिप्पणी की कि शोक का नाटक करने वालों का स्वांग जनता समझ चुकी है।

गौरतलब है कि गोरखपुर में बुधवार को अखिलेश यादव के रोड शो और समाजवादी पार्टी की पीडीए रथयात्रा के दौरान हादसा हुआ था। बताया गया कि स्वागत के लिए लाई गई जेसीबी की चपेट में आने से 14 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह की मौत हो गई। घटना के बाद एम्स थाने में मृतक के पिता ओंकार सिंह श्रीनेत की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने छह नामजद और 50 से 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।

इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रतिक्रिया भी सामने आई थी। उन्होंने हादसे को लेकर समाजवादी पार्टी पर सवाल उठाए और पूछा कि उस मासूम बच्चे की क्या गलती थी। मुख्यमंत्री ने अपने बयान में कानून-व्यवस्था और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का मुद्दा भी उठाया।

गोरखपुर हादसे के बाद प्रदेश की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के लिए जिम्मेदार परिस्थितियों तथा संबंधित लोगों की भूमिका का पता लगाया जा रहा है।

Share.
Leave A Reply

About Us

QUICK LINKS

QUICK LINKS