ईशा सिंह और मनु भाकर के दमदार प्रदर्शन की वजह से भारतीय महिला टीम ने विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत लिया है।

दोहा,एजेंसी। भारतीय निशानेबाज ईशा सिंह ने आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय महिला टीम को 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा का स्वर्ण पदक दिलाया। ईशा ने दो बार की ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर के साथ व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में भी जगह बनाई है। उनके प्रदर्शन से 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक के कोटा हासिल करने की उम्मीदें भी मजबूत हुई हैं।

दो दिन तक चली क्वालीफिकेशन स्पर्धा में ईशा ने 590 अंक हासिल कर भारतीय निशानेबाजों में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। मनु भाकर ने 587 और दिव्या सुब्बाराजू ने 584 अंक बनाए। तीनों के कुल 1761 अंकों के साथ भारत ने टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता। दक्षिण कोरिया 1748 अंकों के साथ दूसरे और वियतनाम 1745 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

व्यक्तिगत स्पर्धा में ईशा ने क्वालीफिकेशन में तीसरा स्थान हासिल कर आठ निशानेबाजों के फाइनल में प्रवेश किया। जर्मनी की डोरेन वेनकैम्प 592 अंकों के साथ पहले और हंगरी की वेरोनिका मेजर 591 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। मनु भाकर 587 अंकों के साथ छठे स्थान पर रहते हुए फाइनल में पहुंचीं, जबकि दिव्या सुब्बाराजू 584 अंकों के साथ दसवें स्थान पर रहीं।

ईशा ने प्रिसिजन चरण में 292 अंक बनाए थे। इसके बाद रैपिड चरण में उन्होंने 100, 98 और 100 अंकों की सीरीज के साथ कुल 298 अंक हासिल किए और अपना स्कोर 590 तक पहुंचाया। वहीं, मनु भाकर ने प्रिसिजन चरण में 289 अंक बनाने के बाद रैपिड चरण में 99, 99 और 100 अंक जुटाकर फाइनल में जगह बनाई।

Share.
Leave A Reply

About Us

QUICK LINKS

QUICK LINKS