कीव/एजेंसी। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने देश की सरकार में बड़ा फेरबदल किया है। उन्होंने मौजूदा प्रधानमंत्री डेनिस श्मिहाल को हटाकर यूलिया स्विरीडेंकी को नया प्रधानमंत्री नियुक्त करने का प्रस्ताव दिया है।
जेलेंस्की द्वारा सरकार में फेरबदल ऐसे समय में किया गया है, जब रूस के साथ यूक्रेन का युद्ध चौथे साल में पहुंच गया है। यूलिया स्विरीडेंकी को देश की नई प्रधानमंत्री बनाने का प्रस्ताव संसद में रखा गया है। इससे पहले पीएम श्मिहाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
श्मिहाल को अब रक्षा मंत्री पद की जिम्मेदारी दी जा रही है। वह यूक्रेन के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे हैं, जिन्हें 4 मार्च 2020 को नियुक्त किया गया था। बता दें, यूलिया स्विरीडेंकी ने अमेरिका और यूक्रेन के बीच खनिज समझौते में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और पश्चिमी देशों के साथ कई उच्च स्तरीय बैठकों में देश का प्रतिनिधित्व किया है।
हाल ही में जेलेंस्की ने यूलिया और डिजिटल ट्रांसफोर्मेशन मंत्री मिखाइलो फेडोरोव के साथ एक फोटो शेयर करते हुए बताया था कि आने वाले छह महीनों में सरकार का मुख्य फोकस स्वदेशी हथियारों का उत्पादन बढ़ाने और सभी प्रकार के ड्रोन की आपूर्ति सुनिश्चित करने पर होगा।
प्रधानमंत्री पद से हटने के बाद श्मिमहाल को रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। यह मंत्रालय युद्धकाल में सबसे अहम माने जाने वाले विभागों में से एक है और इसका बजट भी काफी ज्यादा है।

Share.
Leave A Reply

About Us

QUICK LINKS

QUICK LINKS