• मराठी-हिंदी भाषा को लेकर तकरार
  • एक्ट्रेस रेणुका शहाने ने किया रिएक्ट
  • इन सेलेब्स ने भी दी अपनी प्रतिक्रिया

नई दिल्ली। सिनेमा जगत के फिल्म कलाकार अपनी मूवीज के अलावा अन्य वजहों को लेकर भी चर्चा का विषय बने रहते हैं। कई बार मसले उनके कॉन्टेक्स से बाहर रहते हैं, फिर भी उनकी प्रतिक्रियाएं सामने आती हैं। ऐसा ही हाल फिलहाल मराठी और हिंदी भाषा विवाद को लेकर बना हुआ है।
महाराष्ट्र में ये मामला काफी गर्माया हुआ है और इस पर तमाम सेलेब्स अपनी-अपनी राय रख रहे हैं। अब इस मुद्दे को लेकर सलमान खान की फिल्म हम आपके हैं कौन से फैंस के दिलों में जगह बनाने वालीं एक्ट्रेस रेणुका शहाणे ने खुलकर बात की है।
रेणुका शहाणे मूल रूप से मराठी हैं और वहां के कल्चर को फॉलो करती हुई नजर आती हैं। हाल ही में पूजा चौधरी के पॉडकास्ट में उन्होंने हिंदी-मराठी भाषा विवाद को लेकर खुलकर चर्चा की है। उन्होंने कहा है- किसी स्थान पर लंबे समय से रहने से वहां का रहन-सहन और भाषा की समझ इंसान को आ जाती है। उनकी तरफ से वहां के कल्चर का सम्मान करना बनता है।
बेशक आपको वहां की भाषा बोलनी नहीं आती है, लेकिन उसके प्रति सम्मान जरूरी बन जाता है। लेकिन इसके लिए तरीका थोड़ा अलग होना चाहिए। लोगों को थप्पड़ मार देना और उनपर मराठी बोलने को लेकर दवाब डालना, कोई ही तरीका नहीं है। मुझे हिंसा पसंद नहीं है और इससे मेरे हिसाब से कोई फायदा नहीं होने वाला।
इस तरह से रेणुका शहाणे मराठी और हिंदी भाषा के विवाद को लेकर अपना रिएक्शन दिया है। इससे पहले उनके पति और एक्टर आशुतोष राणा ने भी इस मामले में अपनी राय रखते हुए कहा था कि भाषा को संवाद का विषय है न कि विवाद का। बता दें कि आखिरी बार रेणुका को बतौर एक्ट्रेस ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज दुपहिया में अहम भूमिका अदा करते हुए देखा गया।
मराठी और हिंदी भाषा कंट्रोवर्शी को लेकर अपना रिएक्शन रखने वाली रेणुका शहाणे पहली सेलेब्स नहीं हैं। उनसे पहले सुपरस्टार अजय देवगन, आर माधवन और गायक उदित नारायण ने भी इस मामले को लेकर अलग-अलग तरह के बयान दिए हैं।

Share.
Leave A Reply

About Us

QUICK LINKS

QUICK LINKS